आधा दर्जन ट्रेनें आज पिपराइच में नहीं रुकेंगी
गोरखपुर, जून 1 -- गोरखपुर। पिपराईच-उनौला स्टेशनों के बीच पैच डबलिंग के चलते यातायात ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते बरौनी से 02 जून को चलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र से 02 जून को चलने वाली 15079 पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर से 03 जून को चलने वाली 15080 गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, रक्सौल से 02 जून को चलने वाली 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस, गोमतीनगर से 02 जून को चलने वाली 15113 गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस, छपरा से 02 जून को चलने वाली 15114 छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस और नरकटियागंज से 02 जून को चलने वाली 55047 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट पैसेंजर ट्रेन पिपराइच स्टेशन पर नहीं रुकेगी। यह जानकारी सीपीआरओ सुमित कुमार ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.