आधा दर्जन जुआरी गिरफ्तार, 12320 रुपये बरामद
सोनभद्र, जून 9 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को डूमरडीहा रेलवे पुलिया के नीचे से आधा दर्जन जुआड़ियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 12320 रुपये, चार मोबाइल, ताश की गड्डी तथा 11 लावारिश बाइक बरामद किया है।प्रभारी निरीक्षक दुद्धी धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह और हरिकेश राम आजाद ने टीम के साथ मौके पर दबिश दी। पुलिस टीम को अचानक सामने देख फड़ पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से छह जुआरियों को गिरफ्तार किया। जबकि कुछ अन्य अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से पीर मोहम्मद वार्ड नौ कस्बा दुद्धी, असलम डुमरडीहा, बृजेश कुमार रजखड़, मकसूद अहमद वार्ड नौ दुद्धी, लवकुश कुमार खजुरी, और जितेन्द्र सोनी निवासी वार्ड नौ दुद्धी को गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.