रांची, जनवरी 22 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के आधा दर्जन इलाकों में उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार को देशी शराब बनाने और उसे बेचने वालों के खिलाफ छापेमारी की। भारी मात्रा में महुआ शराब और जावा को नष्ट करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में संग्रामपुर का लालू उरांव और करमा उरांव शामिल हैं। सभी जगहों से टीम ने 310 लीटर महुआ शराब और 360 लीटर महुआ जावा जब्त किया। बताया गया कि सहायक उत्पाद आयुक्त को कांके व बरियातू इलाके में देसी शराब की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी। उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने कांके के संग्रामपुर में छापा मारा। यहां से महुआ जावा के अलावा महुआ शराब बरामद की गई। साथ ही बिक्री करने वाले दो लोग भी पकड़े गए। इसके बाद टीम ने बोड़िया, जोड़ा तालाब, तेतरटोली और नयाटोली में भी कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.