आधा दर्जन घरों पर पकड़ी गई विद्युत चोरी
फिरोजाबाद, जून 4 -- विद्युत विभाग की टीम ने बुधवार को देर रात चलाए अभियान में छह घरों पर बिजली चोरी होते हुए पकड़ ली। विद्युत उपकेंद्र रसूलपुर के अंतर्गत मोहल्ला शीशग्रान एवं नालबंद चौराहा में विद्युत विभाग की टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। अभियान संपन्न होने के बाद सभी के खिलाफ संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। अधिशासी अभियंता नरेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने विभागीय पुलिस के साथ रात्रि 10 बजे अभियान चलाते हुए छह मकानों पर बिजली चोरी होते हुए पकड़ी। यह सभी लोग कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। अचानक चलाए गए अभियान से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अभियान के संपन्न होने के बाद विद्युत विभाग की टीम ने सभी बिजली चोरों के खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज करा दी। अधिशासी अभियंता ने लोगों को चेतावनी दी है कि व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.