आजमगढ़, फरवरी 3 -- महराजगंज (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। महराजगंज थाना क्षेत्र के बड़हरडीह गांव में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब छोटी सरयू नदी के पुल के नीचे आधा दर्जन गोवंशों के कटे सिर पड़े मिले। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। चरवाहों के अनुसार, मंगलवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे जब वे नदी की ओर गए तो पुल के नीचे गोवंशों के कटे सिर पड़े देखे। इसकी सूचना गांव में फैलते ही लोगों में नाराजगी बढ़ गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर महराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास के इलाकों में प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.