आधा दर्जन गांवों में चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप,रोष
चंदौली, मई 4 -- कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कमालपुर विद्युत उपकेंद्र के रैथा फीडर से जुड़े आधा दर्जन गांव में बीते दिनों आंधी पानी के कारण कई बिजली के पोल टूट गए थे। जिससे कई दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी मौन धारण किए हुए है।क्षेत्र के भरौझा, महदेवां, शितलपुरा नैपुरा और आहिकोरा बाजार में पिछले करीब 100 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली गुल रहने से ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक आपूर्ति बहाल नहीं की गई है। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था अभी भी ठप, कई गांवों में अंधेरा, पानी संकट गहराया बिजली न होने से पेयजल संकट भी गहरा गया है। वहीं मोबाइल चार्जिंग, पंखा-कूलर जैसी बुनियादी सुविधाएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.