भदोही, जून 27 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर शिक्षा और फायर ब्रिगेड टीम की सख्ती बनी हुई है। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान एवं जिला अग्निशमन अधिकारी ओम प्रकोश संयुक्त रूप से आधा दर्जन कोचिंग सेंटरों पर जांच किए। दो कोचिंग सेंटरों को सख्त हिदायत दिए कि अग्निशमन यंत्र लगवाने के लिए एनओसी को आवेदन जरूर करें। डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि संयुक्त रूप से उगापुर, बभनौटी, भदोही एवं सर्रोई स्थित आधा दर्जन कोचिंग सेंटरों पर जांच की गई। इनमें दो कोचिंग सेंटरों पर ताला लटकता मिला। दो कोचिंग पर अग्नि बूझाओ यंत्र नहीं लगा था जिसे शीघ्र लगवाने के लिए अग्निशमन विभाग में आवेदन करने की हिदायत दी गई। यह भी पढ़ें- अवैध रूप से संचालित आठ कोचिंग सेंटर एवं लाइब्रेरी संचालकों को जारी किए नोटिस कोचिंग सेंटर का विभाग में पंजीयन कराने क...