अलीगढ़, जून 23 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। तमाम परेशानियों के बाद सोमवार को मक्का की खरीद शुरु हो गई। पोर्टल की खामी के चलते किसानों के सत्यापन नहीं हो पा रहे थे, लेकिन इस कमी को दूर किया गया है। हालांकि अब भी कई किसान सत्यापन न हो पाने के चले मक्का नहीं बेच सके। खरीद में कम लक्ष्य को लेकर किसान परेशान हैं। यह भी पढ़ें- एमएसपी पर मक्का खरीद ने पकड़ी रफ्तार, 22 किसानों से 70 एमटी की खरीदमक्का की खरीद शुरू 15 जून से मक्का की खरीद होनी थी। लेकिन पोर्टल में तकनीकी समस्या के चलते खरीद शुरु नहीं हो सकी। सोमवार को खरीद शुरु हुई। इस दौरान प्रत्येक केंद्र पर किसान अपनी मक्का लेकर पहुंचे। इस दौरान ऐसे किसान भी रहे जिनके सत्यापन में परेशानी बनी हुई थी। प्रभारी डिप्टी आरएमओ के मुताबिक सोमवार को सभी केंद्रों पर करीब 200 कुंतल मक्का की खरीद हुई है। ...