श्रावस्ती, अप्रैल 10 -- लक्ष्मनपुर, संवाददाता। कुकुरभुकवा गांव के बाहर खेतों में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आधा दर्जन किसानों के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल टीम ने ग्रामीणों संग मिलकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक करीब 50 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। भिनगा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत अग्गापुर के मजरा कुकुरभुकवा गांव के बाहर शुक्रवार दोपहर में खेतों में आग लग गई। तेज हवा चलने के कारण कुछ ही समय में आग ने बिकराल रूप ले लिया और आधा दर्जन किसानों के खेत को अपनी चपेट में ले लिया। धूं धूं कर जलती फसल को देख गांव में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीण मौके पर एकत्र होकर आग बुझाने में जुट गए। लेकिन हवा के कारण आग थमने का नाम नहीं ले रही थी। लोगों की ओर से डायल 112 पुलिस व फायर विभाग को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.