आधा दर्जन किशोरी शनिचरी से हुई मुक्त
बगहा, मई 17 -- शनिचरी,एक संवाददाता। योगापट्टी प्रखंड के शनिचरी थाना क्षेत्र के बहुअरवा गांव के पास से आधा दर्जन किशोरियों को पटना से आई हुई टीम ने रेस्क्यू किया है। इस अचानक हुई कार्रवाई से आर्केस्ट्रा संचालकों में हड़कंप मची हुई है । चाइल्ड हेल्पलाइन सेंटर के डिस्ट्रिक्ट कौर्डिनेटर आलोक कुमार ने बताया कि मुक्ति फाउंडेशन संथा के द्वारा मामले की जानकारी मिली थी। कि शनिचरी थाना क्षेत्र के बहुअरवा गांव के पास वर्षों से नाबालिग किशोरियों से आर्केस्ट्रा में नृत्य कराया जाता है। सूचना के आधार पर प्रयास जैक संस्था के डीसी पवन कुमार स्पोर्ट पर्सनल शालिनी कुमारी व ग्राम नियोजन केंद्र नरकटियागंज के अरविंद कुमार पांडे के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया था । प्रशासन और एचटीयू की सहायता से रेस्क्यू किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.