कानपुर, मार्च 15 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 में आधा तीतर, आधा बटेर और बोया पेड़ बबलू का तो आम कहां से आए... आदि सरल सवालों ने अभ्यर्थियों को काफी राहत दी। हालांकि गणित और रीजनिंग के सवालों ने परीक्षार्थियों को काफी उलझाया। हालांकि सरल पेपर होने के बावजूद दोनों पालियों में रविवार को 10547 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की तीन बार चेकिंग हुई। परीक्षार्थियों का क्लेचर, कलावा और जूड़ा तक खुलवाकर चेक किया गया। कोषागार के डबललॉक में सुबह आठ बजे से पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्रों को निकालकर 53 परीक्षा केंद्रों में भिजवाया गया। पहले पुलिस, फिर कर्मचारी और पुतली व बायोमीट्रिक चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षार्थियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.