हाथरस, मार्च 4 -- हाथरस-सादाबाद। मंगलवार की तड़के यमुना एक्सप्रेस वे पर सादाबाद क्षेत्र के मिढावली में हुए दुखद सड़क हादसे के आधा घंटे बाद तक जब प्रशासनिक अमला घायलों की मदद के लिए नहीं पहुंचा। तब यह देख हाईवे से गुजर रहे राहगीर मदद के लिए आगे आए। राहगीरों ने घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। यदि समय रहते सरकारी अमला मदद के लिए पहुंच जाता तो शायद कुछ लोगों की जान बच सकती थी। मंगलवार की तड़के मिढावली के निकट यमुना एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस ने ओवरटेक करने के चक्कर में ईको कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ईको में घायलों की चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद हाईवे पर दौड़ रहे वाहनों के यात्री रूके और उन्होंने हादसा हो जाने की जानकारी इलाका पुलिस को दी। राहगीरों की माने तो हादसे के बाद करीब आधा घंटे तक सरकारी अमला नहीं पहुंचा। हादसे के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.