बरेली, दिसम्बर 23 -- भमोरा। लगातार दो ट्रेनें गुजारने को लेकर करीब आधा घंटा फाटक बंद रहने से भमोरा-आंवला रोड पर दोनों ओर जाम लग गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। सोमवार को बरेली-कासगंज रेलवे लाइन के मकरंदपुर स्टेशन के भमोरा-आंवला रोड के फाटक को पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी निकालने के लिए 4:20 बजे बंद किया गया। पैसेंजर ट्रेन के बाद बरेली की ओर से देर से आई मालगाड़ी निकालने के बाद 4:45 बजे फाटक खोल दिया। 25 मिनट तक फाटक के बंद रहने से फाटक के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में कई सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों की एंबुलेंस भी फंसी रहीं। एसआई अनोज कुमार सिरोही ने टीम के साथ जाम खुलवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...