फरीदाबाद, फरवरी 21 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। पल्ला क्षेत्र स्थित सनलाइट शिव एन्क्लेव कॉलोनी पार्ट-एक में शुक्रवार देर शाम हुई महिला की हत्या से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पति दिलीप यादव करीब आधे घंटे तक कॉलोनी की गलियों में पत्नी संगीता देवी की तलाश में घूमता रहा। जैसे ही वह उसे सड़क पर अपने घर के लिए जाती दिखी तो उसने पास जाकर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दीं और मौके से फरार हो गया। दो गोलियां लगने से महिला खून से लथपथ होकर नीचे गिर पड़ी। गोलियों की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग अपने घरों से बाहर निकले तो उन्हें हत्या का पता चला। उन्होंने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। सूचना मिलने के बाद पल्ला थाना एसएचओ सत्यप्रकाश और नवीन नगरपुलिस चौकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.