लखनऊ, फरवरी 1 -- कोहरे और खराब मौसम के कारण लैडिंग की नहीं मिली अनुमति 200 यात्रियों को दम्माम से लेकर आया था, दिल्ली में हो पाई लैंडिंग सरोजनीनगर,संवाददाता। कोहरे और खराब मौसम के चलते रविवार तड़के एयरपोर्ट पर हवाई संचालन प्रभावित रहा। दम्माम से लखनऊ आ रहा फ्लाइनास का विमान एयरपोर्ट के ऊपर करीब आधे घंटे तक चक्कर काटता रहा, लेकिन कम दृश्यता के कारण लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के निर्देश पर विमान को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। इस विमान में करीब 200 यात्री सवार थे। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, सुबह दृश्यता बेहद कम थी। सुरक्षा मानकों के तहत एटीसी ने लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। फ्लाइनास की फ्लाइट एक्स वाई-896 को डायवर्ट करना पड़ा। मौसम में सुधार होने के बाद यही विमान दिल्ली से सुबह करीब 9 बजे उड़ान भरकर लखन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.