आगरा, अप्रैल 17 -- कोतवाली क्षेत्र के कादरवाडी गांव में पिछले कई माह से एक ट्रांसफार्मर खराब है। इस वजह से आधे गांव के घरों में आपूर्ति ठप है, लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने सोरों बिजली घर पर ज्ञापन देकर ट्रांसफार्मर दुरुस्त कराकर आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की है। सोरों जेई को दिए गए ज्ञापन में कादरवाड़ी के ग्रामीणों ने बताया है कि गांव में करीब 289 घरों की आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। दरअसल पिछले कई माह से ट्रांसफार्मर फुंकने की वजह से यह स्थिति है। कई बाद शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब गर्मी के मौसम की वजह से ग्रामीणों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। यह भी पढ़ें- ट्रांसफॉर्मर फुंकने से सौ घरों की बत्ती तीन दिन से गुल ग्रामीणों ने जेई से जल्द ही ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कराकर आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालो...