आधा किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार
बागेश्वर, अक्टूबर 2 -- कपकोट। पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को आधा किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, किलपारा गांव निवासी कविंद्र दानू पुत्र वीरेंद्र दानू शुक्रवार को अपने गांव से कार से भराड़ी की ओर जा रहा था। खाईबगड़ में पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने उसकी कार संख्या यूके-11टीए-2964 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से करीब आधा किलो चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने कविंद्र दानू को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.