आरा, जून 5 -- -सहार थाने के कोरनडिहरी टोला नहर मोड़ के पास शुक्रवार को पकड़े गये दोनों -गिरफ्तार तस्करों का पूर्व से आपराधिक इतिहास, हत्या सहित अन्य मामलों थी तलाश सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के कोरनडिहरी टोला नहर मोड़ के समीप शुक्रवार की सुबह 515 ग्राम गांजा के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बिना नंबर प्लेट की एक बाइक भी जब्त की गयी है। गिरफ्तार तस्करों में थाना क्षेत्र के फतेहपुर मठिया गांव निवासी अमोद राय के पुत्र भोला राय और केदार गिरी के पुत्र राजकुमार गिरी शामिल हैं। दोनों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। यह भी पढ़ें- 4.97 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार दो आरोपियों को जेल दोनों आर्म्स एक्ट सहित कई कांडों में जेल जा चुके हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे प...