उन्नाव, फरवरी 3 -- गंजमुरादाबाद। जर्जर बिजली लाइन बदलने के लिए ग्रामीणों की पुरजोर मांग पर विभाग ने लाइन डाली फिर आधा काम करके फुर्र हो गए। कई बार प्रार्थना पत्र दिया पर सिर्फ आश्वासन मिला। अब बारिश के दिनों में यह आधा काम परेशानी का सबब बन गई। बांगरमऊ तहसील के गांव हरईपुर की विद्युत लाइन जर्जर हो चुकी थी। नई लाइन डालने के लिए कई माह पहले काम शुरू हुआ। करीब दो माह तक यह काम किया फिर अधूरा छोड़ जर जिम्मेदार गायब हो गए। ग्राम प्रधान उमा देवी ने बताया की समस्या के प्रति कई बार विभाग को अवगत कराया जा चुका है, किंतु कार्य शुरू नहीं हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.