कानपुर, फरवरी 27 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट में राज्य ललित कला अकादमी के संस्कृति विभाग की ओर से कृतित्व गैलरी का आयोजन हुआ। इसमें झांसी क्षेत्र की 60 महिलाओं ने अपनी कृतियों का प्रदर्शन किया। इसका शुभारंभ वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक ने किया। डॉ. वंदना पाठक ने कहा कि, सृजन का पर्याय स्त्रियां जब कलाकार बनती हैं तो पूरी दुनिया में रंग भर देती हैं। उनके चित्रों में सकारात्मकता पूर्ण अपनापन दिखता है। उन्होंने सभी कलाकारों के चित्रों की खूब प्रशंसा की। कार्यक्रम में डॉ. पूर्णिमा तिवारी, डॉ. दीपा पाठक, डॉ. रीता वर्मा, डॉ. कुमुदबाला, पूजा श्रीवास्तव, डॉ. वीणा अवस्थी, डॉ. श्वेता पांडे आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.