मऊ, अप्रैल 7 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। रतनपुरा बाजार में पुलिस चौकी रोड पर जल निकासी के लिए जिला पंचायत द्वारा कराए जा रहे 250 मीटर लम्बी नाली निर्माण मानक के विपरीत कराए जाने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने आक्रोश जताया। व्यापारियों ने अधूरा काम कराए जाने का आरोप लगाते हुए काम को रुकवा दिया। साथ ही उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जांच कर नाली को मानक के अनुरुप बनवाए जाने की मांग की। जिससे जल निकासी की व्यवस्था सुचारु ढंग से हो सके। व्यापारियों का कहना है कि तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष रामभवन राम के समय रतनपुरा में नाली का निर्माण कराया गया था तो बीच में दो पुलिया भी पड़ी। परंतु एक दिन भी उस नाली में पानी नहीं बहा, यदि उसी नाली को साफ कर ठीक कर दिया जाता तो नाली निर्माण में होने वाले खर्च से बचा जा सकता है। लेकिन मानक के विपरी...