नई दिल्ली, मई 21 -- भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में काम करने वाली कंपनी प्रोटियन (Protean eGov Technologies) ने अपने शानदार तिमाही नतीजों से शेयर बाजार में तहलका मचा दिया है। गुरुवार को कंपनी के शेयर 20% के अपर सर्किट के साथ Rs.654 पर लॉक हो गए। भारी खरीदारी के चलते NSE और BSE पर करीब 20 लाख शेयरों का कारोबार हुआ, जबकि लाखों शेयरों की खरीदारी के ऑर्डर लंबित रहे। मजबूत Q4FY26 नतीजों और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) सेक्टर में बढ़ते अवसरों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। यह भी पढ़ें- 286% उछला नायका का मुनाफा, लगातार रिटेल स्टोर खोल रही कंपनी, शेयर पर है दांव? कंपनी ने जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में शानदार ग्रोथ दर्ज की। प्रोटियन (Protean eGov Technologies) का रेवेन्यू 38% बढ़कर Rs.308 करोड़ पहुंच गया। हालांकि, इस...