मथुरा, फरवरी 14 -- आधार से बैनामा की नई व्यवस्था लागू होने के बाद तकनीकी खामियां सामने आने लगी हैं। संपत्तियों की रजिस्ट्री के लिए अनिवार्य किए गए आधार ओटीपी आधारित सत्यापन के कारण जमीन की खरीद बिक्री की प्रक्रिया धीमी हो गई है। यह नई व्यवस्था फर्जीवाड़े को रोकने और सुरक्षा बढ़ाने के लिए लागू की गई है, लेकिन नेटवर्क और मोबाइल नंबर की समस्याओं से लोगों को रजिस्ट्री कराने में दिक्कत उठानी पड़ रही है। फरवरी में शासन ने रजिस्ट्री के लिए आधार प्रमाणीकरण की नई व्यवस्था लागू की। उपनिबंधन कार्यालयों में आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया में सबसे बड़ी समस्या ओटीपी आने में देरी की है। आधार कार्ड अपडेट न होने के कारण मोबाइल नंबर पर ओटीपी नहीं पहुंच रहा है। शुक्रवार को भी समस्या सामने आई। जिसमें आवेदनों का सत्यापन नहीं हो सका, जिससे पंजीयन में समस्याएं आई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.