कुशीनगर, मई 1 -- कुशीनगर। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अभय पाण्डेय ने बताया कि जिले के सभी दिव्यांगजन व कुष्ठावस्था पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थियों के पेंशन का भुगतान आधार बेस्ड पेमेंट प्रणाली के माध्यम से आधार लिंक बैंक खातों में ही अंतरित किया जाता है। उन्होंने सभी संबंधित लाभार्थियों से अपील की है कि वे अपने बैंक से संपर्क कर अपने पेंशन संबंधी बैंक खाते को आधार से यथाशीघ्र लिंक करालें अन्यथा पेंशन की धनराशि उनके खाते में अंतरित नहीं हो सकेगी। उन्होंने बताया कि समय रहते आधार सीडिंग व मैपिंग न कराने की स्थिति में पेंशन भुगतान बाधित हो सकता है, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित लाभार्थी की होगी। यह भी पढ़ें- कृत्रिम अंग के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.