आधार से बैंक खाता नहीं जुड़ा तो अटक सकती है बाल सेवा योजना की किस्त
बलरामपुर, अक्टूबर 3 -- बलरामपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत आर्थिक सहायता पाने वाले बच्चों की अगली किस्त बैंक खाते की तकनीकी प्रक्रिया पूरी होने पर ही आसानी से मिल सकेगी। योजना की आगामी किस्त आधार आधारित प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिए भेजी जानी है। ऐसे में बच्चे के बैंक खाते से आधार लिंक और एनपीसीआई से जुड़ाव नहीं होने पर भुगतान में दिक्कत आ सकती है। जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने योजना के सभी लाभार्थियों के अभिभावकों से अगले दो दिनों में संबंधित बैंक शाखा में संपर्क कर खाते की स्थिति जांचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अभिभावक यह सुनिश्चित कर लें कि बच्चे के नाम से संचालित बैंक खाते में आधार संख्या दर्ज है और खाता एनपीसीआई से लिंक है। यह भी पढ़ें- आधार से बैंक खाता नहीं जुड़ा तो अटक सकती है बाल सेवा य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.