बांका, अप्रैल 23 -- बांका। निज प्रतिनिधि। सूबे के बुजुर्गों, विधवाओं, दिव्यांगजनों और जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनां को और अधिक पारदर्शी व व्यक्तिगत बनाने के लिए बडा निर्णय लिया है। अब सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने सभी छह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन के साथ आधार संख्या व आधार कार्ड की छाया प्रति संलग्न करना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में आधार से पेंशन की राह आसान होगी। वहीं, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के आवेदनों का पंचायत स्तर पर सत्यापन कर लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन किया जायेगा। सरकार के इस फैसले का सीधा असर बांका जिले के हजारों आवेदकों पर पडेगा, जहां बडी संख्या में लोग वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन योजनाओं के इंतजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.