प्रयागराज, अक्टूबर 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। आधार की सुरक्षा व्यवस्था को क्लोनिंग और बाइपास तकनीक के जरिए चकमा देकर अवैध तरीके से आधारकार्ड बनाने व अपडेट करने वाले गिरोह का साइबर क्राइम पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह से जुड़े संदीप कुमार दुबे निवासी अनुवा, सरायममरेज को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल भी बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दूसरे आधार ऑपरेटर की यूजर आईडी और पिन का इस्तेमाल कर UIDAI की प्रणाली में अनधिकृत तरीके से प्रवेश करता था。

आरोपी का तरीका पूछताछ में सामने आया कि आरोपी को गिरोह के मुख्य आरोपियों के जरिए UIDAI वेबसाइट पर अनधिकृत प्रवेश के लिए लिंक उपलब्ध कराया जाता था। इसके बाद नियम विरुद्ध तरीके से आधार नामांकन और अपडेट का काम किया जाता था। इसके लिए एनी डेस्क अथवा रिमोट एक्सेस के म...