प्रयागराज, जुलाई 11 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। जिले के परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत 48,389 बच्चों की सरकारी मदद आधार सत्यापन न होने के कारण फंस गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी देवब्रत सिंह ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को शैक्षिक सत्र 2025-26 में अध्ययनरत शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं का डीबीटी डाटा एक सप्ताह के अंदर सत्यापित कराने के निर्देश दिए हैं। बच्चों को निःशुल्क स्वेटर, स्कूल बैग, जूता-मोजा एवं स्टेशनरी खरीदने के लिए प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सीधे छात्र-छात्राओं के माता, पिता, अभिभावकों के खाते में 1200 रुपये धनराशि भेजी जाती है। दो जुलाई की रिपोर्ट के अनुसार जिले में कक्षा एक से आठ तक में 3,31,868 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें से 1985 का आधार सत्यापित नहीं है जबकि 21,162 के पास आधार ही नहीं है। 38,390 बच्चों का आधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.