आधार संशोधन के लिए अतिरिक्त सेंटर खोलने की मांग
रामपुर, मई 12 -- कांग्रेस नगर अध्यक्ष शाज़मान आर्यन ने डीएम से शाहबाद में आधार कार्ड संशोधन के लिए अतिरिक्त सेंटर खोले जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि तहसील क्षेत्र में आधार संशोधन की व्यवस्था बदहाल हो चुकी है और लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उनका कहना है कि वर्तमान में पूरी तहसील में केवल यूनियन बैंक शाहबाद में ही आधार संशोधन का कार्य हो रहा है, जहां लोगों को कई-कई दिन तक नंबर नहीं मिल पा रहा है। इधर, स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया के चलते बड़ी संख्या में अभिभावक बच्चों के आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने के लिए परेशान हैं। यह भी पढ़ें- प्रधान डाकघर में प्रत्येक रविवार को बनेंगे आधार कार्ड भीषण गर्मी में घंटों लाइन में लगने से बच्चों की तबीयत खराब होने का खतरा बना रहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.