मेरठ, फरवरी 3 -- सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग निवासी रोहित ठाकुर ने एक जन सेवा केंद्र के संचालक पर आधार कार्ड में सुधार कराने के नाम पर अवैध रूप से पैसे मांगने और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रोहित ठाकुर के अनुसार उसके आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत दर्ज थी। उसे सही कराने के लिए वह एक जनसेवा केंद्र पर गया। वहां संचालक ने संशोधन के बदले उससे 11 हजार रुपये की मांग की। पीड़ित ने पहले पांच हजार रुपये दे दिए लेकिन वह उसे टालता रहा। करीब चार माह बीतने के बाद आधार में सुधार किया गया। थाने में दर्ज कराए मुकदमे में पीड़ित ने बताया कि जनसेवा केन्द्र संचालक ने उसे केंद्र पर बुलाया और बाकी छह हजार रुपये देने का दबाव बनाया। उसने कुछ दिन बाद पैसे देने की बात कही तो आरोप है कि आरोपी ने गाली-गलौज शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.