रिषिकेष, दिसम्बर 16 -- प्रतीतनगर मिलन केंद्र में आधार अपडेशन के लिए कुछ लोगों ने पैसे लेने का आरोप लगाया है। मंगलवार को आधार अपडेशन के लिए केंद्र में पहुंची खुशी और अभिषेक ने ये गंभीर आरोप लगाए। इस संबंध में आधार सेवा प्रदाता सचिन ने बताया कि उनको वेतन नहीं मिलता है, इसलिए शुल्क लेना जरूरी है। इस संबंध में ग्राम प्रधान राजेश जुगलान ने बताया कि पैसे मांगने पर आधार सेवा प्रदाता को सख्त नसीहत दी गई है। आधार के लिए 5 वर्ष और 15 वर्ष पूरे होने पर अपडेट निशुल्क है, जबकि अपनी इच्छानुसार अपडेट कराने पर 125 का शुल्क लिया जाता है। इस संबंध में एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.