सीतापुर, मार्च 17 -- संदना, संवाददाता। मिश्रिख तहसील क्षेत्र में आधार और कौशल विकास केंद्र दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ितों ने क्षेत्राधिकारी मिश्रिख को शिकायती पत्र सौंपकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। मिश्रिख क्षेत्र के केशवामऊ निवासी नीरज कुमार और बरगदहा निवासी अखिलेश ने आरोप लगाया कि कस्बा मिश्रिख निवासी एक युवक ने उनसे केंद्र दिलाने के नाम पर 2.40 लाख रुपये लिए, जिसमें से कुछ राशि ऑनलाइन और 1.64 लाख नकद दिए गए। वहीं, ग्राम रामगढ़ निवासी धर्मेंद्र कुमार ने भी इसी युवक पर आधार केंद्र के नाम पर 25 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ितों का कहना है कि केंद्र न मिलने पर जब पैसे वापस मांगे गए, तो विपक्षी टाल-मटोल करने लगा। इस संबंध में पूर्व में भी शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पीड़ितों ने...