मऊ, जुलाई 8 -- मऊ, संवाददाता। जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ.श्वेता त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड एवं सामान्य) के अंतर्गत लाभार्थी बच्चों को प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता अब डीबीटी के माध्यम से बच्चों के आधार से लिंक बैंक खाते में ही हस्तांतरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त कर रहे सभी माता-पिता एवं अभिभावक यह सुनिश्चित करें कि लाभार्थी बच्चे के नाम से बैंक खाता खुलवाकर उसे आधार से लिंक करा लें। यदि बच्चा नाबालिग है, तो उसके नाम से माता, पिता अथवा अभिभावक के संरक्षण में बैंक खाता खोला जा सकता है। खाता खुलवाते समय प्रथम खाताधारक के रूप में बच्चे का नाम अंकित होना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- डीबीटी भुगतान को जल्द अपडेट कराएं बैंक खाता जिला प्रोबेशन अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक स्थिति में योजना की धनराशि ...