कुशीनगर, मार्च 30 -- कुशीनगर, हिटी। भारतीय स्टेट बैंक के एक खाताधारक के मोबाइल पर आधार लिंक का मैसेज आया और उसके खाते से 14712 रूपये साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी कर उड़ा दिए। खाताधारक को जब इसकी जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गया। पीड़ित खाताधारक ने बैंक व साइबर के टोल फ्री नम्बर पर शिकायत दर्ज कराकर खाते से धोखाधड़ी कर निकाले गए रूपये वापस दिलाने की मांग की है।खड्डा थाना क्षेत्र के तुर्कहा गांव निवासी हसमुद्दीन का भारतीय स्टेट बैंक शाखा खड्डा में खाता है। शनिवार की शाम उनके मोबाइल पर एक आधार लिंक का एक मैसेज आया। उन्होंने ने मैसेज देखा और नजरअंदाज कर सो गए, जब सो कर उठे तो देखा कि कई तरह के मैसेज आए थे और उनके खाते से कई बार ट्रांजेक्शन हुए तथा उनके खाते से धोखाधड़ी कर 14712 रूपये निकाल लिए गए हैं। उन्होंने बैंक व साइबर टीम के टोल फ्री नम्बर पर शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.