मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। आधार कार्ड में बड़े सुधार की सुविधा अब मुजफ्फरपुर में भी मिलेगी। जिला मुख्यालय में सदातपुर मध्य विद्यालय के सामने संचालित होने वाले स्थाई आधार सेवा केंद्र की क्षमता को दस गुना बढ़ा दिया गया है। यहां प्रतिदिन पांच सौ से अधिक आवेदकों के आधार संबंधी सेवाओं का निष्पादन होगा। यही नहीं, इस केंद्र पर सुधार की कई ऐसी सुविधाएं भी मिलेंगी, जिसके लिए पहले पटना व रांची स्थित मुख्य आधार केंद्रों का चक्कर काटना पड़ता था।इसकी जानकारी देते हुए केंद्र के प्रबंधक विरेन्द्र कुमार ने बताया कि लोगों की सुविधा को देखते हुए सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त केंद्र की स्थापना सदातपुर में की गई है। यहां से प्रतिदिन पांच से छह सौ आवेदनों का निष्पादन होगा। यहां नया आधार कार्ड बनाना, उनमें किसी भी तरह का सुधार कराना, आध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.