साहिबगंज, अक्टूबर 6 -- साहिबगंज । जिले में 'आधार में 5 से 7 साल एवं 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट बड़ी संख्या में लंबित है। इस कार्य की सफलता सुनिश्चित करने के लिए आज जिला के विभिन्न उच्च विद्यालयों में विशेष आधार अपडेट शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन जिला परियोजना पदाधिकारी (यूआईडी), संदीप कुमार की देखरेख में किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी बच्चे आधार बायोमीट्रिक अपडेट से जुड़ें, ताकि भविष्य में उन्हें किसी प्रकार की सरकारी योजना, छात्रवृत्ति या अन्य सुविधा प्राप्त करने में कठिनाई न हो। उन्होंने सभी ऑपरेटरों एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर संपन्न कराने का आग्रह किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.