धनबाद, जून 16 -- डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय में जिला आधार निगरानी समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में आधार नामांकन एवं अद्यतन कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी। समीक्षा के दौरान डीसी ने सभी सीडीपीओ एवं लेडी सुपरवाइजर (एलएस) को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में आधार नामांकन एवं अद्यतन कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रत्येक माह उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि लाभुकों के आधार में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के कार्य में तेजी लाई जाए ताकि विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। डीसी ने जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में आधार सेवा केंद्र स्थापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा ...