पीलीभीत, अगस्त 26 -- पीलीभीत। जिले के टीबी मरीजों के लिए पोषण धनराशि के भुगतान की राह आसान हो गई है। शासन ने पुराने क्षय रोगियों को पोषण धनराशि के भुगतान के लिए आधार और फेस सत्यापन अनिवार्य कर दिया है। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने पर पात्र मरीजों के बैंक खातों में पोषण धनराशि भेजी जाएगी। इससे भुगतान व्यवस्था में पारदर्शिता आने के साथ ही सही लाभार्थी तक सरकारी सहायता पहुंचना सुनिश्चित होगा। जिले में करीब पांच हजार क्षय रोगी उपचार और विभागीय निगरानी में हैं। इन मरीजों को उपचार के दौरान पोषण संबंधी जरूरतों में मदद के लिए शासन की ओर से पोषण धनराशि दी जाती है। अब इस धनराशि के भुगतान से पहले मरीजों की पहचान का सत्यापन कराया जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आधार सत्यापन और फेस वेरिफिकेशन पूरा नहीं होने की स्थिति में भुगतान संभव नहीं होगा。...