आधार-पैन के दुरुपयोग से खुला फर्जी बैंक खाता, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट
हरदोई, अगस्त 12 -- हरदोई। आधार और पैन कार्ड का दुरुपयोग कर फर्जी सिम लेने और उसके जरिए एयरटेल पेमेंट्स बैंक में खाता खोलकर साइबर अपराध किए जाने का मामला सामने आया है। एसीजेएम तृतीय न्यायालय के आदेश पर मंगलवार शाम हरदोई साइबर थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रेलवेगंज पूर्वी निवासी अभिलाष अवस्थी पुत्र राजीव अवस्थी को बेंगलुरु साइबर अपराध थाने के निरीक्षक की ओर से डाक के जरिए नोटिस मिला था। इसमें उन्हें साइबर अपराध से जुड़ी जांच में शामिल होने के लिए बेंगलुरु बुलाया गया था। नोटिस मिलने के बाद अभिलाष ने अपने बैंक खातों और जरूरी दस्तावेजों की पड़ताल की। जांच में उन्हें पता चला कि उनके आधार और पैन कार्ड का कथित तौर पर दुरुपयोग कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी सिम हासिल किया। इसी सिम के ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.