बक्सर, सितम्बर 8 -- पेज चार के लिए --- बोलीं डीडीसी अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेशन कराने की कार्रवाई को निर्देशित किया बच्चे के जन्म के साथ हीं जन्म प्रमाण पत्र पंजीकरण सुनिश्चित करायेंगे फोटो संख्या 20 कैप्शन- मंगलवार को कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ अनुश्रवण समिति की बैठक करती डीडीसी निहारिका छवि। बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कलेक्ट्रेट के कार्यालय कक्ष में मंगलवार को डीडीसी निहारिका छवि की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक की गई। मिली जानकारी के अनुसार, 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के यूडीआईएसई का आधार पंजीकरण व अपडेशन के लिए आईसीडीएस व डाक विभाग के समन्वय से आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आयोजित कैम्प लगाने का निर्देश दिया। वहीं डीईओ कार्यालय के अधिकारियों को विद्यालयवार छात्र-छात्राओं की सूची तैयार कर अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेशन...