जौनपुर, फरवरी 27 -- जौनुपर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की ने गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में आधार नामांकन और अपडेट के संबंध में बैठक की। बैठक में जनपद में आधार कार्य की प्रगति की समीक्षा की। इसमें पाया कि 0 से 5 वर्ष के बच्चों का आधार नामांकन कम है। जिलाधिकारी ने इसे बढ़ाने के लिए शिविर आयोजित कर शत-प्रतिशत आधार कवरेज करने के निर्देश दिए। यूआईडीएआई द्वारा निर्धारित शुल्क की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे आधार नामांकन और अपडेट में तेजी लाएं और आमजन को जागरूक करें। साथ ही कहा कि कोई भी निर्धारित शुल्क से अधिक न लिया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी परमानंद झा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव तथा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.