हापुड़, जून 16 -- डीएम कविता मीना की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित सभागर कक्ष में जिला स्तरीय आधार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। डीएम ने नामांकन और अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट सौ फीसदी करने के निर्देश दिए। डीएम कविता मीना ने कहा कि पांच साल तक के बच्चों का आंगनबाड़ी और टीकाकरण केंद्रों पर कैंप लगाकर नए आधार बनवाने का कार्य किया जाए। स्कूलों में शिविर लगाकर फिंगरप्रिंट, आईरिस और फोटो अपडेट कराए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी-स्कूलों में कोई काम लंबित न रहे, हाईस्कूलों में सीएससी सेंटर, कस्तूरबा बालिका विद्यालय में आधार अपडेट सेंटर खोले जाए। उन्होंने कहा कि हर हाल में आधार केंद्रों को एक्टिव रखा जाए। यह भी पढ़ें- आधार नामांकन और अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट सौ फीसदी करें: डीएम बाल विकास और शिक्षा विभाग की नॉन-एक्टिव आधार किट तुरं...