आधार नामांकन एवं संशोधन के लिए विशेष कैंप आयोजित कराने के निर्देश
मऊ, अगस्त 27 -- मऊ, संवाददाता। जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की त्रैमासिक बैठक जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जनपद में आधार नामांकन, आधार संशोधन एवं बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संबंधित नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में आधार नामांकन एवं संशोधन के लिए विशेष कैंप आयोजित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार नामांकन पर फोकस करने के निर्देश देते हुए निजी एवं प्ले-ग्रुप विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों को अभियान से जोड़ने को कहा। जिलाधिकारी ने जनपद के नोडल अधिकारी को आध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.