देहरादून, सितम्बर 4 -- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9.91 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 147 करोड़ रुपये डिजीटल माध्यम से जारी किए। यह पेंशन अगस्त माह की है। कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कहा कि जिन लाभार्थियों के आधार कार्ड बनने में समस्या आ रही है, उन्हें चिन्हित कर उनके लिए अकाउंट बेस्ड पेमेंट की व्यवस्था की जाए।समाज कल्याण विभाग की प्राथमिकताएँ मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के कमजोर, जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग के लोगों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सरलता एवं समयबद्धता से मिले। पेंशन योजनाओं के क्रियान्वयन में...