मधुबनी, मार्च 21 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण 1418 छात्राएं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत मिलने वाली 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि से अब तक वंचित हैं। इसका मुख्य कारण छात्राओं द्वारा आधार नंबर उपलब्ध नहीं कराना या आधार में त्रुटि होना बताया जा रहा है। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने बताया कि वर्ष 2025 में इंटर पास करने वाली बड़ी संख्या में छात्राओं ने योजना के तहत आवेदन किया था, लेकिन आधार सत्यापन नहीं होने के कारण कई छात्राओं का भुगतान अटक गया। बताया जैसे ही छात्राएं अपना आधार नंबर अपडेट करेंगी, उनके खाते में राशि भेज दी जाएगी। इधर, इस समस्या को लेकर डीईओ अक्षय कुमार पांडे ने विशेष अभियान चलाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि स्कूल स्तर पर छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है और मेधासॉफ्ट पोर्टल पर आधार अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.