आधार के लिए पंचायत से बाहर नहीं जाना पड़ेगा, सम्राट सरकार का प्लान; ये सुविधाएं भी मिलेंगी
पटना, अगस्त 14 -- बिहार के गांवों के लोगों को अपना और परिवार का आधार बनवाने के लिए भटकना नहीं होगा। उन्हें यह सेवा उनके पंचायत सरकार भवन में ही मिल जायेगी। इसके लिए जल्द सभी 8053 पंचायतों में आधार सेवा केंद्र शुरू होंगे। पंचायती राज विभाग ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। आधार केंद्र संचालन के लिए पंचायती राज विभाग और सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के बीच जल्द करार होगा। इसका मसौदा तैयार किया जा रहा है। आधार कार्ड के अलावे जाति, निवासी प्रमाण पत्र, पैन, पासबुक अपडेट, पेंशन, राशन कार्ड, दाखिल-खारिज जैसी सेवाएं भी इन केंद्रों पर उपलब्ध कराई जाएंगी। मसौदे के आधार पर विभाग कंप्यूटर सहित आवश्यक उपकरण उपलब्ध करायेगा। कॉमन सर्विस सेंटर के कर्मी इसका संचालन करेंगे। यूआईडीएआई (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) द्वारा सीएससी को आधार सेवा केंद्र संचालन के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.