गोपालगंज, अगस्त 6 -- पंचदेवरी । जिले के सरकारी विद्यालयों में छात्रों की अपार यानी ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री आईडी बनाने का अभियान जारी है, लेकिन बड़ी संख्या में छात्रों का आधार कार्ड उपलब्ध नहीं होने तथा आधार सत्यापन लंबित रहने से लक्ष्य पूरा करने में परेशानी आ रही है।

आधार से संबंधित समस्याएँ शिक्षा विभाग की ओर से 6 अगस्त को जारी ब्लॉकवार रिपोर्ट के अनुसार जिले के 3,41,895 नामांकित छात्रों में से 2,41,866 छात्रों की अपार आईडी बन चुकी है, जबकि 98,805 छात्र अब भी इस प्रक्रिया से बाहर हैं। रिपोर्ट के अनुसार जिले में 17,443 छात्रों का आधार कार्ड विद्यालयों में उपलब्ध नहीं कराया गया है, जबकि 19,284 छात्रों का आधार सत्यापन लंबित है।

निर्देश और प्रगति इसके अलावा 62,078 छात्रों का आधार सत्यापित होने के बावजूद अपार आईडी के लिए ...