सासाराम, जून 11 -- संझौली, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित आधार सेवा केंद्र पर आधार अपडेट के नाम पर निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने का मामला गुरुवार को सामने आया है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद बीडीओ प्रभा कुमारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत में कहा गया था कि आधार कार्ड में नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित अन्य विवरण अपडेट कराने के लिए लाभार्थियों से मनमाने तरीके से अधिक शुल्क लिया जा रहा है। शिकायत मिलने पर बीडीओ ने आधार केंद्र पहुंचकर रजिस्टर की जांच की तथा वहां मौजूद लाभार्थियों से जानकारी प्राप्त की। ग्रामीण सोनू कुमार ने बताया कि आधार अपडेट कराने के दौरान मेरे से अधिक पैसे की मांग की गई। यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान खास: जिले की 56 पंचायतों में जल्द खुलेंगे आधार सेवा केंद्र सरकारी दर के बारे में पूछने पर केंद्र संचालक ने व...