गाज़ियाबाद, फरवरी 9 -- गाजियाबाद, संवाददाता। नवयुग मार्केट स्थित मुख्य प्रधान डाकघर में बने आधार केंद्र पर दो दिन तक आधार संबंधित कोई काम नहीं होगा। केंद्र तकनीकी दिक्कतों की वजह से मंगलवार तक बंद रहेगा। इस आधार केंद्र पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग दूर-दूर से आते हैं। आधार केंद्र पर छोटे बच्चों से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों के नए आधार बनते हैं। डाकघर की सीनियर पोस्ट मास्टर ने बताया कि तकनीकी दिक्कतों की वजह से आधार केंद्र पर मंगलवार तक कोई काम नहीं होगा। बुधवार से केंद्र पर काम सुचारू होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.