नोएडा, अप्रैल 21 -- नोएडा, कुलदीप शर्मा। सेक्टर-19 स्थित डाक विभाग के आधार कार्ड केंद्र पर अगले सप्ताह से एक और काउंटर शुरू किया जाएगा। डाक विभाग के हेड पोस्ट मास्टर मनोज कुमार ने बताया कि लोगों की समस्या को देखते हुए अगले सप्ताह से एक अतिरिक्त आधार काउंटर सेवा शुरू की जाएगी, जिससे कुल कांउटर की संख्या बढ़कर तीन हो जाएगी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद केंद्र पर प्रतिदिन 150 से अधिक लोगों के आधार कार्ड वेरिफिकेशन और संबंधित कार्य किए जा सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...